फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा पुलिस ने पाठकपुरवा गांव में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 500 लीटर अवैध शराब व लहन के साथ शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। बरामद लहन व शराब को नष्ट कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी लखीमपुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर तिवारी ने बताया कि मुर्तिहा क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी संचालित होने की जानकारी काफी दिनों से मिल रही थी। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके यादव व प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

शनिवार दोपहर में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, शैलेष यादव टीम के साथ कोतवाली के पाठकपुरवा गांव पहुंचे। कछार क्षेत्र में अवैध भट्ठी पर शराब बन रही थी। इस पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी की।
विज्ञापन


मौके पर एक युवक को शराब के साथ पकड़ा। कोतवाल ने बताया कि 500 लीटर शराब, लहन तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ है। बरामद शराब व लहन को नष्ट कर दिया गया है।

शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तनों को सीज कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े एक आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सरगड़ा गांव निवासी बच्चूलाल के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मदद करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें