फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से महिला झुलसी, शादी का सामान भी जला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। सिरसा गांव के मजरा सल्हन्तीपुरवा में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से छप्पर के घर में लगी आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से नकदी समेत दो लाख रुपये की क्षति हुई है। आग से बेटी की शादी का सामान भी जल गया। इस दौरान आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के मजरा सल्हन्तीपुरुवा निवासी रामविलास दोपहर में अपने घर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में काम करने गया था। तभी अज्ञात कारणों से उसके छप्पर के घर में आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं तो वह शोर मचाता हुआ घर की ओर भागा। लोग आग बुझाने में जुटे थे। तभी रामविलास की बहू शिवलल्ली (35) आग की लपटों के बीच घर में घुस गई और रसोई गैस सिलेंडर निकालने के प्रयास में वह झुलस गई।

उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। रामविलास ने बताया कि आग में 26 हजार रुपये नकदी समेत दो लाख की संपत्ति जल गई। रामविलास ने बताया कि उसने बेटी की 18 अप्रैल को शादी तय की थी। बेटी की शादी में देने के लिए उसने गहने व कपड़े आदि की खरीद भी कर ली थी। बेटी की शादी को लेकर तैयारी चल रही थी। मगर आग में सारा सामान जल गया। हलका लेखपाल कपिंद्र बली मिश्रा ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें