रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को पोषण पुनर्वास केंद्र का जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। सीएचसी में छह अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए है। ये बेड कुपोषित बच्चों व महिलाओं के इलाज के लिए काम में लाए जाएंगे।
रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजयदीप सिंह रहे। उन्होंने फीता काटकर पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया।
डीएम ने कहा कि कुपोषित बच्चों के लिए अलग वार्ड की स्थापना की गई है, जो बच्चे कुपोषित हैं, उनका स्पेशल इलाज होगा। इससे इस पर अंकुश लगाया जा सकेगा। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि सीएचसी में छह बेड बढ़ाए गए हैं।
इससे क्षेत्र के बच्चों व महिलाओं को लाभ मिलेगा। डीएम ने सीएचसी में मौजूद बच्चों को टॉफी, फल व खिलौना वितरित किया। इस मौके पर डीपीएम डॉ. आरबी यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।