फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर महज आठ मिनट में बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में विशाल मेगा मार्ट के पास से चोरी गई एक बाइक को सूचना मिलने के महज आठ मिनट में पुलिस ने बरामद कर चोर को दबोच लिया। पुलिस की सक्रियता से जहां पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं एसपी ने यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शाबासी दी है।
विज्ञापन

शहर के लखपेड़ाबाग निवासी अमान सोमवार रात किसी काम से घर से निकला था। विशाल मेगा मार्ट के पास बाइक खड़ी करके वह कहीं गया था, इसी बीच उसकी बाइक चोरी हो गई। अमान ने तत्काल यूपी-100 के नंबर पर सूचना दी। इस पर यूपी-100 सेवा की पीआरवी ने सक्रियता दिखाते हुए उक्त नंबर की बाइक की तलाश शुरू की। पता चला कि बाइक चोरी कर बदमाश बहराइच मार्ग की ओर भागा है। इस पर पीआरवी ने पीछा करके सिंह पेट्रोल पंप के पास से चोर कोे गिरफ्तार कर अमान की बाइक बरामद कर ली। चोरी की सूचना देने पर महज आठ मिनट के भीतर बाइक बरामद होने से अमान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उधर, पकड़े गए आरोपी अतुुल वर्मा निवासी सिद्धौर, थाना असंद्रा को चोरी की बाइक समेत पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी महेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद पांडेय व अमित मिश्र की सक्रियता पर एसपी अनिल कुमार सिंह ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें