फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। रविवार दोपहर में ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम ककरहा बोधवा के कुंदूपुरवा निवासी राकेश पाल के गेहूं के खेत में रविवार को एक 25 साल के युवक का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा सुरेंद्र कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे भी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई गई, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। गले को धारदार हथियार से रेता गया है। युवक ने टी शर्ट, जैकेट और पैंट पहन रखी है।

केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें