फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से अंधेरे में शहर की 25 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे से अंधेरे में शहर की 25 हजार आबादी
विज्ञापन


सुल्तानपुर। शहर के एसपी आवास के पास रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरग्राउंड केबल में आई फॉल्ट दूसरे दिन भी नहीं दूर हो सकी। 36 घंटे बाद भी फॉल्ट का पता नहीं लगने से छह मोहल्लों की करीब 25 हजार आबादी अंधेरे में है। खराबी का पता नहीं चलने से वितरण खंड दूसरी केबल डालकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी में जुटा है।

पुलिस अधीक्षक आवास के निकट रेलवे लाइन के नीचे 11 हजार वोल्ट की अंडर ग्राउंड हाईटेंशन केबल में रविवार को सुबह करीब आठ बजे अचानक आई फॉल्ट दूसरे दिन शाम तक नहीं दूर हो सकी। सोमवार की सुबह से शाम तक वितरण खंड के इंजीनियर व कर्मी केबल की फॉल्ट खोजने में लगे रहे।
विज्ञापन


अंडर ग्राउंड केबल वाले स्थल की खुदाई भी कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। वितरण खंड के कर्मियों ने रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरी केबल में फॉल्ट की आशंका जताई है। शाम तक फॉल्ट नहीं मिलने से वितरण खंड के अधिकारी सकते में आ गए। लोगों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर वितरण खंड को आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था का निर्णय लेना पड़ा।

शाम से वितरण खंड के इंजीनियर व कर्मी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई केबल डालकर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुट गए हैं। खामी दूर होने तक इसी चकेबल से समस्याग्रस्त मोहल्लों पुलिस लाइंस, करौंदिया, विवेकनगर, निरालानगर समेत छह मोहल्लों को आपूर्ति देने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


36 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से इन मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हो गए हैं। पीने के लिए पानी की व्यवस्था लोगों को हैंडपंपों से करनी पड़ रही है। लोगों में पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ गुस्सा है। शहर की करीब 25 हजार आबादी परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें