फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज लेखकों की हड़ताल से रजिस्ट्री कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन रजिस्ट्रीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों की हड़ताल से दूसरे दिन भी पूरे जिले में रजिस्ट्री का कार्य ठप रहा। लेखकों ने कहा कि वे अपने हक की मांग को लेकर आंदोलन के लिए तैयार हैं। मंगलवार को दस्तावेज लेखकों की हड़ताल से जिले भर में लगभग ढाई करोड़ के राजस्व का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से जिले में बेमियादी हड़ताल शुरू कर रखी है। वे मुख्य रूप से रजिस्ट्री बैनामे में ऑनलाइन व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि यह व्यवस्था लागू हो तो उसमें उनकी भागीदारी तय हो। जिलाध्यक्ष राधेश्याम मिश्र ने मंगलवार को अकबरपुर रजिस्ट्री दफ्तर पर हड़ताल का नेतृत्व करते हुए कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण में उनकी भागीदारी प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो। ऑनलाइन पंजीयन होते समय ड्राफ्टकर्ता एवं लेखक के हस्ताक्षर एवं मुहर के बगैर रजिस्ट्री को स्वीकार न किया जाए। रजिस्ट्री कार्य का बहिष्कार करते हुए दस्तावेज लेखकों ने कहा कि वे सब निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं। इस मौके पर महामंत्री विनोद त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह व कमलापति जायसवाल आदि मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रजिस्ट्री कार्यालय में हड़ताल जारी रखते हुए दस्तावेज लेखकों ने कहा कि वे सब अब चुप नही बैठेंगे। अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पारसनाथ त्रिपाठी, शेरबहादुर सिंह व विन्ध्याचल दुबे आदि ने कहा कि वे सब लंबे संघर्ष की रूप रेखा तैयार कर चुके हैं। ऐसे में शासन व प्रशासन को फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। उधर, टांडा, जलालपुर व भीटी तहसील प्रतिनिधियों के अनुसार तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज लेखकों की हड़ताल के चलते एक भी बैनामा नही ंहो पाया। पूरे जिले में हड़ताल के चलते लगभग ढाई करोड़ का राजस्व प्रभावित हुआ। सब रजिस्टार संतोष सिंह ने बताया कि कामकाज को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें