फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से कुचलकर किशोर की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जीप से कुचलकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसा सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक अखंडनगर के प्राणनाथपुर गांव निवासी संजय तिवारी अपने पुत्र अंकुर तिवारी (17) के साथ मंगलवार को बाइक से दोस्तपुर गए थे। वहां से दोपहर बाद पिता व पुत्र वापस घर के लिए निकले। बाइक संजय चला रहे थे। जब पिता और पुत्र बाइक से अखंडनगर थाना क्षेत्र के जहीरुद्दीनपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित जीप ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक पर पीछे बैठा अंकुर सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके बाद जीप ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे में अंकुर व संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक संजय ने हेलमेट पहन रखा था। जबकि अंकुर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
इस बीच हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। साथ आये ग्रामीणों ने किसी तरह परिवारीजनों को संभाला। बाद में अस्पताल से मिली सूचना के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम गई थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें