फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस से निराश लौटे 880 फरियादी
विज्ञापन

बहराइच। जनपद की छह तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 945 प्रार्थना पत्र आए। इसमें महज 65 शिकायतोें का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका, जिससे 880 फरियादी मायूस लौटने को मजबूर रहे। हालांकि मंडलायुक्त व डीआईजी ने सदर तहसील पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में जन शिकायतों सुनीं गई। यहां मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव और डीआईजी एके राय ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने बताया कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है। ऐसे में अधिकारी भी मामलों को गंभीरता से लें। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी मामलों को निपटाने के लिए मौके पर पुलिस टीम जरूर भेजी जाए, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से मामलों का निस्तारण सुनिश्चित हो सके। यहां पर 63 मामले आए, जिसमें से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील महसी में डीएम अजयदीप सिंह, एसपी सुनील सक्सेना ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां विधायक सुरेश्वर सिंह ने अफसरों से भू-माफिया पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। यहां 467 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 11 मौके पर निस्तारित किए जा सके। तहसील पयागपुर में एसडीएम गुलाम सरवर की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ, जिसमें 120 शिकायतें आईं। इसमें 20 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान बीडीओ अमित मिश्रा, एसओ संजय मिश्रा, हरिश्चंद्र यादव, केके यादव, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे। नानपारा में एसडीएम एसपी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 63 में से 5, कैसरगंज में एसडीएम पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 193 में से 21, मोतीपुर में एसडीएम वीरेंद्र मौर्या की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 39 में से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें