फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर सहित 70 एकड़ परिसर की भव्यता के लिए खर्च होंगे 1100 करोड़ रुपये

Sat, 23 Jan 2021 06:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : पीएमओ
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण सहित संपूर्ण 70 एकड़ के परिसर की भव्यता पर करीब ग्यारह सौ करोड़ रूपये का खर्च आएगा। यह जानकारी पत्रकारों को देते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर के संपूर्ण विकास का प्लान बन रहा है। राममंदिर निर्माण में जहां करीब चार सौ करोड़ रूपए वहीं शेष परिसर में बनने वाले प्रकल्पों के निर्माण में करीब ग्यारह सौ करोड़ का खर्च आएगा।

विज्ञापन


कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर दो दिन ट्रस्ट की बेहद अहम बैठक हुई। इस बैठक में नींव भरने के मैटेरियल को लेकर चर्चा की गई। फिलहाल अब इस पर रिसर्च की जा रही है और रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह 15 फरवरी से शुरू होगा, क्योंकि तब तक मंदिर की नींव की डिजाइन ट्रस्ट और निर्माण एजेंसियों को मिल जाएगी। वहीं, जिस मंदिर के मॉडल पर निर्माण होना है उस तरह के निर्माण पर लगभग 300 से 400 करोड़ रुपए लगेंगे। हालांकि मंदिर के परकोटे सहित राम जन्मभूमि परिसर में कुल निर्माण को जोड़ा जाए तो यह रकम 1100 सौ करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलिंग मैटेरियल पर हो रहा रिसर्च

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि - फोटो : amar ujala
बैठक में यह तय हुआ कि राम मंदिर की नींव का निर्माण इंजीनियरिंग फिलिंग पद्धति से किया जाएगा। इसके लिए जितनी भूमि में मंदिर निर्माण होना है, उस पूरी भूमि को 12 मीटर तक खोदा जाएगा। उसके बाद उसमें फिलिंग के लिए कौन से मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, यह रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद उस खोदे गए गड्ढे में जमीन की सतह से ऊपर तक फीलिंग की जाएगी, इस पद्धति को ही इंजीनियरिंग फिलिंग कहते हैं। फिलहाल मंदिर की नींव खोदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें