पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर के जमातियों के जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गहराई से पूछताछ की गई तब धार्मिक जलसे में जमातियों की 11 टीमें आने का खुलासा हुआ।
इसके बाद पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू किया और तालकटोरा के आलमनगर स्थित पीर बक्का मस्जिद, कैसरबाग की रहमानी मस्जिद, गोमतीनगर के उजरियांव की दादा मियां मस्जिद से अलग-अलग प्रदेश व शहरों के जमाती पकड़े गए।
पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मरकज मस्जिद में हुए जलसे और वहां से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का आपस में कोई संबंध तो नहीं? अगर वायरस का संक्रमण किसी साजिश के तहत फैलाया गया है तो इसके पीछे कौन है?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धार्मिक जलसे में शामिल होने आई जमातियों की 11 टीमें राजधानी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 1200 से अधिक मस्जिदों व मदरसों में गई थीं। पुलिस टीमों ने इन सभी मस्जिदों और मदरसों की छानबीन की है। यहां ठहरे लोगों की जांच के साथ ही सभी को क्वारंटीन कराया गया है।
जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों में से कई का पता चल चुका है जबकि बड़ी संख्या में ऐसे लोग अब भी बाहर घूम रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।