इन डकैतों ने डकैती व लूट के जो जेवरात बेचे थे उसे खरीदने के आरोप में दो सगे भाई सराफ संजय वर्मा व संगम वर्मा निवासी चिनहट बाजार, संगम ज्वेलर्स लखनऊ को भी दबोचा गया है।
जबकि इस गिरोह में शामिल नौ अन्य आरोपी रामू, कुरबान, मोहित, ओमकार, दिलीप, सुरेश वर्मा, भवन लाल, जुबेर व पिंटू फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि डकैतों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।