सरकार ने 11 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के भी
तबादले कर दिए है।
अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू में तैनात सुधा सिंह को उप
सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक
मुख्यालय में तैनात रमेश को उप सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में
तैनाती मिली है।
एएसपी उन्नाव में तैनात
सर्वानंद सिंह यादव को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, जबकि गोंडा में तैनात अरुण
कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक हाइटेक कंट्रोल रूम लखनऊ बनाया गया
है।
एएसपी ललितपुर अरुण कुमार दीक्षित को उन्नाव में इसी पद पर भेजा गया
है। कुछ दिनों पहले इनका तबादला लखनऊ मुख्यालय में किया गया था, लेकिन जॉइन
करने से पहले ही उन्हें उन्नाव भेज दिया गया है।
बरेली में एएसपी यातायात
राकेश कुमार जौली को एएसपी अपराध मुजफ्फरनगर, इसी पद पर मुजफ्फरनगर में
तैनात कल्पना सक्सेना को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मुरादाबाद बनाया गया है।
बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ
लखनऊ में तैनाती दी गई है। प्रतीक्षा में चल रहे राजीव मल्होत्रा को बरेली
में अपर पुलिस अधीक्षक नगर का पद दिया गया है।
आगरा में अपर पुलिस अधीक्षक
यातायात के पद पर तैनात डॉ. बद्री नारायण तिवारी को उप सेनानायक 25वीं
वाहिनी पीएसी रायबरेली में तैनाती मिली है।
गाजीपुर में तैनात राम स्वरूप
को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। राम स्वरूप का भी कुछ
दिनों पहले सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तबादला किया गया था।