फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काम में लापरवाही पर 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Tue, 29 Oct 2024 06:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काम में लापरवाही बरतने पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। सभी पुलिसकर्मी अलग-अलग थानों में तैनात थे। डीसीपी के मुताबिक पुलिसकर्मियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि पीजीआई थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, चौकी प्रभारी कमता हर्षित मान, बीट प्रभारी विनीत खंड राकेश चौरसिया, बीट प्रभारी विराट खंड रंजीत कुमार व पीजीआई थाने के दरोगा गोविंद ओझा को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा आशियाना थाने के मुख्य आरक्षी संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, पीजीआई थाने के मुख्य आरक्षी मुकीम, चिनहट थाने के मुख्य आरक्षी रजनीश तिवारी, विभूतिखंड थाने के आरक्षी सतेंद्र राय, गोमतीनगर विस्तार के आरक्षी गुलाब चंद्र और गोमतीनगर थाने में तैनात महिला आरक्षी अंजली शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ज्यादातर पुलिसकर्मी लंबे समय से थानों में तैनात थे। इसके पहले कई बार इन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें