लखनऊ। बंथरा इलाके में सोमवार शाम दोस्त से मिलकर लौट रहे बाइक सवार उन्नाव के सहरावा निवासी सूरज (21) को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूरज हैदराबाद में मजदूरी करते थे। कुछ दिनों पहले वह घर आए थे। उनके चाचा ओंकार ने बताया कि भतीजा सोमवार शाम बंथरा के बेती गांव में रहने वाले दोस्त से मिलने बाइक से आया था। वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गया। सूरज तीन बहनों में इकलौता थे। पिता सुनील खेती किसानी करते हैं।