फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकासा एयरलाइंस के 11 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Tue, 12 Nov 2024 07:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अकासा एयरलाइंस के 11 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक्स अकाउंट हैंडलर के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई एयरलाइंस के एग्जीक्यूटिव सिक्योरिटी अफसर अचलेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन



सरोजनीनगर के त्रिपुरारीनगर निवासी अचलेंद्र प्रताप के मुताबिक एसएनवी एविएशन प्रालि. कंपनी अकासा एयरलाइंस चलाती है। इसका दफ्तर मुंबई के लोअर परेल ईस्ट में है। उनके मुताबिक एक अक्तूबर को एयरलाइंस को एक्स अकाउंट पर हैंडलर ने TerrorLucasn Tulip और LucasnTuli22718 से ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि आतंकवादी ल्यूकस और ट्यूलिप ने आपके 11 विमानों में बम रखे हैं, जिन्हें उड़ा दिया जाएगा। एयरलाइंस ने इसकी जानकारी अमौसी हवाई अड्डे के प्रतिनिधि को दी। अचलेंद्र ने बताया कि अकासा एयरलाइंस ने बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) गठित की। जांच में सामने आया कि विमानों में बम नहीं था। आरोपी हैंडलर ने सिर्फ अफवाह फैलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें