फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेश भेजने के नाम पर 11 लोगों से 10 लाख की ठगी, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Sat, 10 Jan 2026 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विदेश भेजने के नाम पर 11 लोगों से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। राजधानी में केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में निजी कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ 10 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर कराई गई है। आरोपियों पर 11 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है। यह केस आजमगढ़ के तहबरपुर निवासी वीरेंद्र कनौजिया ने दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


वीरेंद्र के मुताबिक, विराज सिंह और असलम सेक्टर-6 स्थित इंटर हेल्प एजेंसी कंपनी के मालिक हैं, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। वह कंपनी के जरिये दो बार विदेश जा चुके हैं। मार्च में उनके 10 परिचितों ने उनसे विदेश जाने की इच्छा जताई। वीरेंद्र ने विराज और असलम से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने उसे और 10 साथियों से विदेश भेजने के नाम पर मार्च से मई तक 10 लाख रुपये लिए।

जून में वीजा और टिकट देने की बात कही। आरोप है कि ऐसा न होने पर जब वे कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो गेट पर ताला मिला। आसपास से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों भाग गए हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें