फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन के 11 अफसरों का हुआ प्रमोशन

Mon, 07 Oct 2013 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अरसे से पदोन्नति की राह देख रहे परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को खुशियां मिल गई हैं।
विज्ञापन


सरकार ने नियमावली में संशोधन के बाद पहली डीपीसी कर दी है। इसके तहत 11 अधिकारियों को पदोन्नति भी दे दी गई है। इन्हें एआरटीओ से आरटीओ बनाया गया है।
परिवहन विभाग में एआरटीओ के 191 पद हैं। सरकार ने इस कैडर को भी एआरटीओ व सीनियर एआरटीओ में बांट दिया था, लेकिन जो सीनियर एआरटीओ बने, उनके आगे के प्रमोशन के रास्ते बंद हो गए।

चूंकि सर्विस रूल में एआरटीओ से ही आरटीओ बनाए जाने का नियम है, इसलिए सीनियर एआरटीओ काफी समय से संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) नहीं बन पा रहे थे। डीपीसी के बाद 11 अधिकारियों को सीनियर एआरटीओ से आरटीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जयशंकर तिवारी, सुनीता वर्मा, मुखलाल, एके सिंह, ओपी सिंह, सुनीता सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सुनीता उत्तम, ममता तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा व डॉ. अनिल कुमार गुप्ता शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें