फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! 30 दिन में अखिलेश ने बदल दिए 130 अफसर!

Tue, 24 Jun 2014 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने मंगलवार को 11 और आईएएस का तबादला कर दिया। एक महीने में ही यह चौथा बड़ा फेरबदल है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर सरकार ने गाजियाबाद डीएम रंगाराव, स्वास्थ्य विभाग की डॉ.काजल समेत 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

गाजियाबाद डीएम रंगाराव बेदखल कर एपीसी ब्रांच में विशेष सचिव तैनात किए गए हैं और उनकी जगह विमल कुमार शर्मा ने ली है।

इनका भी हुआ ट्रांसफर

वहीं, नीतीश्वर कुमार को बेसिक शिक्षा से बेदखल कर दिया गया है। अभी इन्हें तैनाती नहीं दी गई है। उनकी जगह हीरा लाल गुप्ता को तैनाती दी गई है।

राधेमोहन वाराणसी के नए कमिश्नर बनाए गए हैं वहीं, डॉ. काजल को स्वास्‍थ्‍य विभाग से हटाकर वाराणसी के बिजली विभाग का नया एमडी बनाया गया है।

प्रभात मित्तल को देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है वहीं, राजेश कुमार सिंह वीसी हापुड़ अथॉरिटी नियुक्त किए गए हैं।

इससे पहले भी हुआ था तबादला

प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ जून को 66 आईएएस अधिकारियों और 42 कप्तानों का तबादला कर दिया।

28 जिलों के हटाए गए कलेक्टरों में से 16 को नई तैनाती नहीं मिली है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण वीएन वर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) बनाया गया है।

प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राहुल प्रसाद भटनागर को प्रमुख सचिव वित्त के पद पर भेजा गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त कुमार कमलेश को लखनऊ का कमिश्नर बनाया गया है।

फिर 41 अफसर हुए इधर से उधर

उसके बाद राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते ही एक 41 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था।

इसके साथ पिछले दिनों हुए स्थानांतरण में से एक को निरस्त कर दिया गया। इस तबादला सूची में दो आईजी, छह डीआईजी व बाकी एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

तीन रेंज में नए डीआईजी और आठ जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है। जिन रेंज में नए डीआईजी तैनात किए गए हैं, उनमें गोंडा, बस्ती व मिर्जापुर शामिल हैं।
विज्ञापन

12 अधिकारियों को मिली तैनाती

सरकार ने बीते गुरुवार 12 आईएएस अफसरों को नई तैनाती। दो आईएएस अफसरों को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।

एटा के डीएम मयूर माहेश्वरी को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वेटिंग में चल रही सेल्वा कुमारी जे. को एटा का नया डीएम नियुक्त किया गया।

प्रतीक्षारत चल रहे डी. दीप्ति विलास को समाज कल्याण आयुक्त बनाया गया । हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हरिराज किशोर को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित किया गय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें