11 कोरोना मरीजों की मौत, 221 संक्रमित
राजधानी में 30 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा दस को पार कर गया। बृहस्पतिवार को 11 कोरोना मरीजों की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को परेशानी में डाल दिया है। इससे पहले छह अक्तूबर को 12 मरीजों की सांसें थमीं थी।
मौजूदा समय में लखनऊ में कोरोन से मृत्युदर करीब 1.8 फीसदी है। जबकि 221 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा 181 मरीजों ने कोरोना को मात दी। 80 से 90 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में थे। राजधानी में कोरोना का ग्राफ दो सौ से नीचे नहीं आ रहा है।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या भी घट रही है। बृहस्पतिवार को 221 मरीज वायरस की चपेट में आ गए।
यहां मिले मरीज
रायबरेली रोड पर 21, गोमती नगर में 20, चौक में 17, हसनगंज में 14, हजरतगंज में 13, मड़ियांव में 12, इंदिरा नगर में 12, अलीगंज में 11, आशियाना में 11, आलमबाग में 10, कैंट में 10 व जानकीपुरम में 10 पॉजिटिव रोगी पाये गये।
7575 लोगों के नमूने लिए
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक, सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 7575 लोगों के नमूने लिए। कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 1657 मरीजों से फोन पर बात कर सेहत का हाल लिया गया। हेलो डॉक्टर सेवा में 104 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह ली।