फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के 11 बैंक खाते नगर निगम ने किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े गृहकर बकाएदारों पर नगर निगम की सख्ती, एमसी सक्सेना इंजीनियरिंग कॉलेज किया सील
विज्ञापन

बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने सोमवार को डीएवी कॉलेज के दो बैंकों में चल रहे 11 खातों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई आठ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया गृहकर नोटिस जारी करने के बाद भी इसे जमा न करने पर की गई है। इसके अलावा गृहकर जमा न करने पर एमसी सक्सेना कॉलेज को भी विरोध के बीच सील कर दिया गया है। इन दो बड़े शैक्षिक प्रतिष्ठानों के अलावा नगर निगम की टीमों ने शहर में अन्य जगहों पर भी दुुकनों को सील किया।
नगर निगम के जोनल अधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित डीएवी कॉलेज पर 8.02 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसे लेकर कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके पहले भी 28 दिसंबर को कॉलेज के पंजाब नेशनल बैंक में चल रहे दो खाते सीज किए जा चुके हैं। फिर भी कॉलेज प्रबंधन की ओर बकाया गृहकर जमा नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि हरदोई रोड के पास बरावन कला क्षेत्र में स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को जोन छह की टीम ने सील किया है। कॉलेज पर 3.03 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट की अगुुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम को काफी विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

यहां भी हुई सीलिंग
जोनल अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने इंदिरानगर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में बकाया गृहकर जमा न होने पर छह दुकानों को सील किया। इसके अलावा सुख कॉम्प्लेक्स, प्राइम प्लाजा व वसुंधरा में कार्रवाई के दौरान बकाएदारों से 5.10 लाख रुपये गृहकर वसूल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें