फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल ः दो बेटियों के माता-पिता को शुगर का मुफ्त इलाज देंगे ये डॉक्टर

विज्ञापन
डॉ. अजय शुक्ला हारमोन इंडिया अभियान को यूपी में आगे बढ़ा रहे हैं। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
चंद्रभान यादव
विज्ञापन

लखनऊ। दो बेटियों के माता-पिता, 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को हार्मोन से संबंधित बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए एसजीपीजीआई से डीएम एंडोक्राइन की डिग्री लेकर निकले पांच डॉक्टरों ने अभियान हार्मोन इंडिया शुरू किया है। यूपी में इसकी कमान डॉ. अजय शुक्ला संभाल रहे हैं।
हार्मोन से जुड़ी कई बीमारियां पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं, लेकिन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की कमी से समय रहते इलाज नहीं हो पाता है। वहीं, सिर्फ एसजीपीजीआई में विभाग चल रहा है। डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों को हार्मोन से होने वाली समस्याओं की जानकारी नहीं है। अभी शहरी इलाके में अभियान शुरू किया गया है। आगे अति पिछड़े गांवों में भी कैंप लगाए जाएंगे। बेटियों पर फोकस की बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर हार्मोनल समस्याएं उनमें ही पाई जाती हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा फ्री में इलाज
दो बेटियों के माता-पिता, 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों को पहले और तीसरे शुक्रवार को उपचार मिलेगा। इनकी संख्या 20 रखी गई है। इसी तरह दो साधुओं, दो सफाईकर्मियों, दो सेना के जवानों और दो गौ रक्षकों को भी मुफ्त सुविधा दी जाएगी।
इन बीमारियों का मिलेगा इलाज
डायबिटीज, थायराइड, बांझपन, नपुंसकता, मासिक धर्म अनियमितता, जननांगों का विकास न होना, पुरुषों में स्तन बनने, शारीरिक विकास न होने, बार-बार पथरी बनने, सोडियम, पोटैशियम, कैलशियम का कम या ज्यादा होना आदि।
ऐसे कर सकते हैं संपर्क
हार्मोन से संबंधित बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए मोबाइल नंबर 8400275050 या 7880495050 पर कॉल या व्हॉट्सअप कर डॉक्टरों से मिलने का समय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

ये डॉक्टर शामिल हैं टीम में
उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. अजय शुक्ला ने गोमतीनगर के विराम खंड-2 में हार्मोन इंडिया की शुरुआत की है। भोपाल, बंगलुरु, त्रिवेंद्रम, विशाखापट्टनम में भी अभियान चलेगा। टीम में डॉ. अजय शुक्ला के साथ डॉ. मयूर अग्रवाल, डॉ. टोनी जोसेफ, डॉ. हर्षा, डॉ. आदर्श हैं। सभी अलग-अलग प्रदेशों में जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें