फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 1021 नए मरीज, रिकवरी रेट 96 प्रतिशत

Tue, 29 Dec 2020 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
यूपी में मंगलवार को 1021 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही 1369 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के ऊपर हो गई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 14344 एक्टिव केस बचे हैं। होम आइसोलेशन में 6336 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि यूके से आए मरीजों की पहचान हो गई है। जो 10 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, उनके नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है।
विज्ञापन


एक-दो दिन में इसका परिणाम सामने आ जाएगा। इन पॉजिटिव मरीजों पर नजर रखी जा रही है। सभी मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों की भी आइसोलेशन में रखकर मॉनीटरिंग हो रही है। जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा प्रदेश में शुरू करने की तैयारी है। केजीएमयू में जीनोम सीक्वेंसिंग की मशीन है। इसके लिए जरूरी सामान की आपूर्ति के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा माघ मेला व संत समागम में आने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। इसकी गाइडलाइन जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें