फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने फिर किए 12 अफसरों के तबादले

Wed, 16 Jul 2014 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश सरकार ने 12 आईएएस अफसरों के तबादले भी कर दिए। प्रदेश सरकार ने पिछले दो महीने में दर्जनों अफसरों के तबादले किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हरिराज किशोर को प्रमुख सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग, धीरज साहू को सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है। अमृत त्रिपाठी को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, सूर्यपाल गंगवार को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, अपर्णा को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, दिनेश कुमार सिंह को विशेष सचिव राजस्व विभाग दिया गया है।

यशवंत राव को बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अरविंद कुमार सिंह को विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, मुथुकुमार स्वामी बी को विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग, राम विशाल मिश्रा को विशेष सचिव, लघु सिंचाई एंव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्याम नारायण त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, यूपी, इलाहाबाद, मिनिस्ती एस को विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन

2000 एंबुलेंस शामिल करने की है योजना

गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को अस्पतालों तक लाने व ले जाने के लिए शुरू की गई 102 एंबुलेंस सेवा के बेड़े में 300 एयर कंडीशन एंबुलेंस का सीएम ने बुधवार को उद्धाटन किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग से बुधवार को इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभी 102 एंबुलेंस के बेड़े में 972 वाहन हैं। इस सेवा में 300 और एंबुलेंस शामिल होने से इनकी संख्या 1272 हो जाएगी। भविष्य में 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा के बेड़े में कुल 2000 एंबुलेंस शामिल करने की योजना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार स्वास्‍थ्य सुविधाओं को और बेहतर करेगी।
विज्ञापन

आधुनिक अस्पताल बनवाने की कही बात

इस मौके पर सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे स्वास्‍थ्य महकमे में बहुत काम किया है, जिसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 102 एंबुलेंस सेवा करने के पीछे एक समाजवादी सोच है कि गांव और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को भी स्वास्‍थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में गर्भवती महिला की देखभाल करने के लिए आशा बहू होगी साथ ही मेडिकल किट भी मुहैया कराया जाएगा।

सीएम ने कहा कि 108 या 102 सेवाओं ने हजारों लोगों को नौकरी भी दी है। सीएम स्वास्‍थ्य मंत्री अहमद हसन को सबसे ज्यादा बधाई और कहा कि उन्होंने अपने विभाग में सराहनीय काम किया है। सीएम ने प्रदेश में आधुनिक अस्पताल बनवाने की भी बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें