फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझता जा रहा जिला महिला अस्पताल में चोरी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में लाखों के उपकरणों की चोरी का मामला उलझता जा रहा है। सीएमएस ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में लाखों की चोरी का हवाला दिया लेकिन पुलिस ने जो मुकदमा लिखा उसमें कुछ उपकरण चोरी होने की बात लिखी गई है। उधर 24 घंटे गुलजार रहले वाले अस्पताल में हुई इतनी बड़ी चोरी की बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। डीएम तथा एसपी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना स्थल के पास लगा सीसीटीवी कैमरा पहले से खराब है।
विज्ञापन

26 जून को नगर कोतवाली में दी तहरीर में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि 25 जून की रात उनके अस्पताल से सेंटर ऑक्सीजन सप्लाई के सारे पाइप जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है उसे अज्ञात चोर काट ले गए है। पाइप काटने से अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। इसके अलावा एयरकंडीशन के पाइप जिनकी कीमत करीब 50 हजार है उसे भी चोर ले उड़े। अस्पताल में 25 हजार की कीमत से लगा 10 सीसीटीवी कैमरा भी चोरी हुआ है। सीएमएस ने एक गाड़ी का हवाला देते हुए चोरों के शिनाख्त का भी प्रयास अपने तहरीर में किया है। वही इस मामले में नगर कोतवाली में जो मुकदमा लिखा गया है उसमें लिखा है कि स्टोर के चैनल का ताला तथा कमरों का ताला तोड़कर कुछ सामान एसी आउटर जो कि छत के ऊपर रखा था चोरी हुआ है। मुकदमे में तीस लाख 75 हजार रुपये के सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई के पाईप व सीसीटीवी कैमरे व एसी आउटर का जिक्र ही नहीं किया गया है। तहरीर को एफआईआर की नकल में दर्शाया गया विरोधाभास चर्चा का विषय बन गया है।
नगर कोतवाल डा. उपेंद्र राय का दावा है कि मुकदमा तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लिखा गया है और मामले की विवेचना उप निरीक्षक रवींद्र कुमार कर रहे है। अब सवाल यह उठता है कि शहर के बीचोबीच स्थित अस्पताल में इतनी बड़ी चोरी की घटना में सच कौन बोल रहा है। घटना के पांच दिन बाद पुलिस खाली हाथ क्यों है ? वहीं सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि उन्होंने जो तहरीर दी है उसमें चोरी हुए सामान की कीमत लिखी है। यही तहरीर हमने एसपी व डीएम को सूचना के लिए भेजा है। पुलिस ने मुकदमे में इसका जिक्र क्यों नहीं किया यह पुलिस ही जाने।
विज्ञापन


सीएमएस ने जो तहरीर दी है वह लिखे गए मुकदमें के साथ संलग्न है। सारे बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है चोरी स्थल के पास लगा सीसीटीवी कैमरा पहले से ही खराब था। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएागा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, एसपी

होगी कठोर कार्रवाई
जिला महिला अस्पताल में हुई लाखों रुपये की चोरी का प्रकरण गंभीर है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कृष्णा करूणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें