फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अवर अभियंताओं से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में विधायकों की संस्तुति पर लगवाए गए हैंडपंपों की जांच में घालमेल पकड़ में आने के बाद डीएम के आदेश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने आठ अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। नोटिस मिलने के बाद अवर अभियंताओं में हड़कंप मच गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर जिले के सभी विधायकों को 100-100 हैंडपंप लगवाने का काम दिया गया था। विधायकों की संस्तुति के बाद जिले में 452 हैंडपंप लगवा दिए गए थे। शिकायतों पर गंभीर डीएम ने सभी हैंडपंपों की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए थे। बीती 31 मई को सभी खंड विकास अधिकारियों को हैंडपंपों की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे। 200 हैंडपंपों की जांच पूरी हुई, जिसमें 101 हैंडपंपों में मनमानी पकड़ में आई थी। लालगंज में तीन हैंडपंप अनुमोदित स्थल पर नहीं पाए गए। इसके साथ ही सात ब्लॉकों में हैंडपंप लगाने में मानकों की अनदेखी सामने आई थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिलाधिकारी ने लालगंज, हरचंदपुर, बछरावां, शिवगढ़, डलमऊ, ऊंचाहार, रोहनिया और डीह के संबंधित अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंताओं शैलेंद्र प्रकाश, अवध किशोर, अजय सिंह, प्रदीप पांडेय, वैभव पटेल, राम आशीष यादव, शालिनी त्रिपाठी व बृजेश सिंह को नोटिस देकर जवाब देने के आदेश दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद अवर अभियंताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


वर्जन
डीएम के आदेश पर सभी अवर अभियंताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायकों की संस्तुति पर हैंडपंप लगवाए गए थे। बीडीओ की जांच में गड़बड़ी मिली है। जल्द ही कार्रवाई करके डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- जनार्दन सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें