फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रमजानुल मुकद्दस माह के आखिरी जुमे को जिले भर में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। अलग-अलग मस्जिदों में बड़ी तादाद में लोगों ने अलविदा की नमाज अदा करने के बाद मुल्क में तरक्की व अमन चैन कायम रहने की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

रमजान के पवित्र माह में रोजे रखने के साथ लोग इबादत करते हैं। उलेमा बताते हैं कि यह मुकद्दस माह सब महीनों में सबसे अफजल व बरकत वाला है। रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को रमजान को रुखसत होने की विदाई देने के दिन को अलविदा कहा जाता है। इस दिन अलविदा की विशेष नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद रोजेदारों की ओर से अल्लाह का शुक्र अदा किया जाता है कि इस पवित्र माह में लोगों को बुरे काम से दूर रहने व इबादतें व दूसरे परेशानियों को समझने व उससे उनकी मदद करने की सीख मिली। अलविदा की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों में नमाज अदा करने बड़ों के साथ बच्चे भी पहुंचे। दोपहर में ही बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करने पहुंचे। मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने अपनी व मुल्क में खुशहाली तरक्की के साथ बारिश होने की दुआएं मांगी।

ग्रामीण इलाके में भी पढ़ी गई अलविदा की नमाज
अलविदा की विशेष नमाज ग्रामीण व कस्बाई इलाके में भी पढ़ी गई। शान्तिपूर्ण माहौल में बड़ी तादाद में ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी लोग मस्जिदों में नमाज करने पहुंचे। जिले के मनकापुर, मोतीगंज, नवाबगंज, इटियाथोक, परसपुर, करनैलगंज, कटराबाजार, छपिया, रूपईडीह,बालपुर आदि कस्बों में भी अलविदा की नमाज शान्तिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई। ग्रामीण इलाके में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें