फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में ही चार फीट बढ़ा घाघरा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। इस बार जून में ही घाघरा नदी का जलस्तर चार फीट बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने तटबंध की सुरक्षा कार्य और तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक नेपाल में पहाड़ों पर हुई वर्षा से जलस्तर बढ़ा है। नदी के किनारे की मिट्टी भी कटने लगी है। महसी तहसील में स्थित घाघरा नदी प्रति वर्ष जुलाई व अगस्त माह में बाढ़ की दस्तक देती है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार तहसील क्षेत्र के कायमपुर में घाघरा का जलस्तर जून में करीब चार फीट बढ़ गया है। हालांकि, अभी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है।

पर इस रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर को देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे की मिट्टी भी कटने लगी है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण इस बार जलस्तर में जल्दी वृद्धि हो रही है।

बेलहा-बेहरौली तटबंध की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तटबंध में रेनकट की भराई की जा रही है। बाढ़ से पहले तटबंध की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें