फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव
फैजाबाद। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर में कक्षा-11 की छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के पिता के अनुसार, उनकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
राजेपुर गांव निवासी पप्पू पासवान निवासी आरती पासवान (19) कक्षा-11 की छात्रा थी। रविवार को घर में छत पर बने कमरे में आरती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी अनुसार आरती की छोटी बहन नेहा (14) शनिवार रात 12:30 बजे आरती के पास सोने गई तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है।
काफी आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो नेहा ने पिता को बुलाया। पिता ने झरोखे से कमरे में झांका तो आरती का शव दुपट्टे से बंधे फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी पूरा रामनरेश वर्मा ने बताया कि, कमरे का दरवाजा तोड़कर आरती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका के पिता पप्पू पासवान ने बताया कि कुछ दिनों से आरती उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। थानाध्यक्ष महाराजगंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि, प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।