फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड डंपर से बिजली का तार टूटा, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। समसा तरहर गांव के पास रिसिया जाने वाली विद्युत लाइन से बुधवार सुबह एक डंपर टकरा गया। इससे विद्युत लाइन टूट गई। रिसिया नगर समेत आसपास के इलाकों की विद्युत लाइन ठप हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से रिसिया नगर समेत आसपास के इलाकों की 25 हजार आबादी प्रभावित है। देर रात सप्लाई शुरू होने की बात अधिकारी कह रहे हैं।

रिसिया थाना अंतर्गत रिसिया नगर को बिजली की आपूर्ति बहराइच जिला मुख्यालय से होती है। विद्युत लाइन समसा तरहर गांव होते हुए रिसिया को गई है।

बुधवार सुबह सात बजे के आसपास बहराइच की ओर से आ रहा एक डंपर ओवरलोड था। जिससे ट्रक का ऊपरी हिस्सा विद्युत लाइन से टकरा गया। संयोग से उस समय विद्युत सप्लाई नहीं थी।
विज्ञापन


ट्रक एचटी लाइन के तार को तोड़ता हुआ निकल गया। आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन रिसिया की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।

सूचना विद्युत विभाग को मिली तो काफी देर बाद अवर अभियंता संजय पासवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक चालक ट्रक समेत चंपत हो चुका था।

टूटे हुए विद्युत तार को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। अवर अभियंता का कहना है कि देर रात तक विद्युत व्यवस्था सही होने की उम्मीद है। कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें