फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार से छूआ पाइप, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कारीकोट मेला परिसर में हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर बोरिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक पाइप एचटी लाइन से छू गया। मौके पर ही करंट से झुलसकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत कारीकोट में वार्षिक मेले का आयोजन जेठ माह में होता है। मेले में आसपास के लोगों के अलावा नेपाल, लखीमपुर आदि जिलों के श्रद्धालु आते हैं। मेला पांच दिन बाद शुरू होगा।

ऐसे में व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंधन समिति हैंडपंप स्थापित करवा रहा है। अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। मेला परिसर में स्नान घर के निकट शनिवार दोपहर मजदूर हैंडपंप स्थापित कर रहे थे।
विज्ञापन


बोरिंग का पाइप जैसे ही मोतीपुर के बोझिया गांव निवासी रामधीरज उर्फ प्रधान (40) ने उठाया, तभी पाइप एचटी लाइन से छू गया। चपेट में आकर रामधीरज जलने लगा। हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बांस की सहायता से किसी तरह रामधीरज को पाइप से अलग किया। जब उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें