फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 तालाबों में भरवाया जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल संचयन व गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से नलकूप विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों में पानी भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। नलकूप विभाग को जिले के 410 आदर्श तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश दिया गया है। महकमे के अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने में लगा दिया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्रामीण अंचल में जल संचयन के उद्देश्य से आदर्श तालाबों की स्थापना कराई गई है। जिले के 14 विकास खंडों की 986 ग्राम पंचायतों में 4,136 आदर्श तालाबों का निर्माण कराया गया है। इनमें से अधिकांश तालाबों में पानी नहीं है। गिरते भूजल स्तर पर नियंत्रण के लिए जल विहीन तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था नलकूप विभाग ने शुरू की है। शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की ओर से स्थापित ऐसे नलकूप जो कि आदर्श तालाबों के निकट स्थित हैं, उनमें राजकीय नलकूपों से पानी भरवाया जाएगा। मौजूदा समय में नलकूप विभाग के 469 ट्यूबवेल संचालित हो रहे हैं। इनमें 410 नलकूप तालाबों के निकट स्थापित हैं। संचालित नलकूपों के जरिए नलकूप ऑपरेटर तालाबों में पानी भरवाएंगे। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। पानी भरवाने की योजना के तहत मानसून आने तक लगातार तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश जारी किया गया है। पानी भरवाने के बाद तालाबों की फोटोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। तालाब के साथ पोखरों व गड्ढों में भी पानी भरवाने को लेकर सहायक अभियंता व अवर अभियंता को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि जलाशयों में पानी रहने से भूगर्भ जलस्तर बढ़ेगा। तालाबों के पास स्थित पेड़-पौधों की सिंचाई भी करवाई जाएगी।


मानसून आने तक भरवाया जाएगा पानी
तालाबों में पानी भरवाने का कार्य मानसून आने तक चलेगा। ब्लॉकवार तालाब भरवाने की रिपोर्ट बनाई जा रही है। अभियंताओं को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता नलकूप विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें