थाने से सर्विस रिवाल्वर चोरी, दरोगा पर एफआईआर
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाने से दरोगा की सर्विस रिवाल्वर चोरी हो गई। दरोगा रिवाल्वर को थाना परिसर में बने आवास में रखकर मुकदमे की विवेचना में गया था। थानेदार ने दरोगा के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कराया है।
फुरसतगंज थाने में तैनात दरोगा उमेश कुमार मिश्रा की सरकारी पिस्टल 29 मार्च को उनके थाना परिसर में बने आवास से गायब हो गई।
दरोगा ड्यूटी के दौरान किसी मुकदमे की विवेचना में गए थे। सर्विस रिवाल्वर वह अपने आवास पर छोड़ गए थे। वापस लौटे तो काफी तलाश के बाद भी रिवाल्वर नहीं मिली।
दरोगा उमेश मिश्रा ने बताया कि एक सरकारी पिस्टल, मैगजीन, 10 कारतूस मिली थी। अपने कमरे में रखी थी। काफी तलाश के बाद पता नहीं चल सका है।
थाना प्रभारी राजकेसर सिंह ने दरोगा उमेश कुमार मिश्रा के खिलाफ लापरवाही बरतने व सरकारी संपत्ति के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।