फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्य क्रिया कर रहे छात्र पर तेंदुए का हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज अंतर्गत उर्रा बगिया गांव निवासी कक्षा चार का एक छात्र शनिवार देर शाम को गांव के बाहर स्थित खेत में नित्य क्रिया कर रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह तेंदुए से छुड़ाया। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा तथा मोतीपुर रेंज में अभी तक तेंदुए के हमले हो रहे थे। लेकिन शनिवार देर शाम को ककरहा रेंज में भी तेंदुए ने दस्तक दे दी। ककरहा रेंज के मोतीपुर थाना अंतर्गत उर्रा बगिया गांव निवासी अजय कुमार (11) पुत्र रामनाथ शनिवार देर शाम को गांव के बाहर स्थित खेत में नित्य क्रिया के लिए गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकल आया। उसने अजय के जांच व पीठ पर हमला कर नोच डाला। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए पीपे पीटे। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। वहीं कुछ देर बाद परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से अजय को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक जगदीश प्रजापति ने बताया कि अजय कक्षा चार का छात्र भी है। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी विकास कुमार अस्थाना ने उर्रा बीट के मुंशी अवधनरायन शुक्ला को मौके पर भेजा। मुंशी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं तेंदुए के हमले से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें