प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर 110 फीट का कटआउट लगाकर खास तोहफा दिया गया है।
यह तोहफा लखनऊ निवासी जुल्फिकार की मेहनत का नतीजा है, जिसे उन्होंने अपने दोस्त नृपेंद्र पांडे के कहने पर तैयार किया।
इसके लिए वह खास तौर पर दुबई से भारत आए। नृपेंद्र पांडे पेशे से वकील और बीजेपी के पूर्व सभासद हैं। दोनों की दोस्ती करीब तीस साल पुरानी है।
67 साल के हो गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बीजेपी सेवा दिवस के रूप में मना रही है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पीएम को बधाई दी, साथ ही उनकी दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिये ईश्वर से प्रार्थना भी की।