फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: उप मुख्यमंत्री केशव ने जिले को 101 करोड़ रुपये की सड़कों का दिया तोहफा

Sat, 04 Dec 2021 05:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

चुनावी दौरे पर अंबेडकरनगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले को 101 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अपने दौरे में अंबेडकरनगर जिले को एक नए बाईपास की सौगात दी। कटेहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तेजी से प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। सड़कों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कटेहरी बाजार में 101 करोड़ की लागत से बाईपास निर्माण की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने सवा एक अरब की लागत से सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

केशव ने गोसाईंगंज से भीटी तक के मार्ग चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ और महरुआ से मिझौड़ा तक 20 करोड़ से चौड़ीकरण कराने की घोषणा की। कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी के साथ 60 प्रतिशत समर्थन जबकि 40 में बाकी सब हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। योगी सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बाकी सब सरकारों के अब तक के कार्यकाल पर भारी है।

उन्होंने नागरिकों से जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत तय करने का आह्वान किया। दावा किया कि इस बार बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश में अब बुआ बबुआ का गठबंधन नहीं होगा। जनता जातिवाद नहीं विकासवाद पसंद करती है। भाजपा लगातार विकास कर रही है।

युवाओं को नौकरी में अब पैसा नहीं देना पड़ रहा है। हमने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। उन्होंने जनता से कहा कि आप बजरंगबली हैं। आपको अपनी शक्ति याद करने की जरूरत हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को यह पसंद आ रहा लेकिन विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं अब उन्हें अखिलेश यादव नहीं बल्कि अखिलेश मोहम्मद अली जिन्ना बोलता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें