फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे 10,05,61 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फरवरी में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में राजधानी के 10,05,61 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में इस बार भी छात्रों से ज्यादा छात्राओं की भागीदारी रहेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजीकृत 10,05,61 विद्यार्थियों में 51,106 छात्राएं और 49,455 छात्र हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार राजधानी के 126 केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 785 विद्यार्थी ज्यादा पंजीकृत हैं।





यूपी बोर्ड पंजीकृत छात्रों की संख्या

बोर्ड पंजीकृत बालक बालिका

हाईस्कूल 51,452 25,410 26,042

इंटरमीडिएट 49,109 24,045 25,064





स्कूल से 15 किमी दूर हो केंद्र तो करें आपत्ति

स्कूल से 15 किमी दूर परीक्षा केंद्र हो तो माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर चार दिसंबर तक आपत्ति की जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उनके अनुसार, विद्यालयों से मिली ऑनलाइन सूचना के आधार पर सूची जारी की गई है। यदि किसी विद्यालय या छात्र को परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की आपत्ति हो तो परिषद की वेबसाइट पर सूचना भेज सकते हैं। चार दिसंबर के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सूची में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें