फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 साल: शहीदों की गाथा बताएंगे दस्तावेज और अभिलेख

Sat, 02 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राज्य संग्रहालय में स्थापित वीथिका का डीएम विशाख जी ने किया भ्रमण। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 9 अगस्त 1925 को हुए इस क्रांतिकारी घटनाक्रम की स्मृति में काकोरी में विशेष समारोह आयोजित होंगे। राज्य संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी में ट्रेन एक्शन से जुड़े अभिलेख, दस्तावेज और छायाचित्रों के माध्यम से शहीदों की वीरगाथा को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने राज्य संग्रहालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग को निर्धारित समय-सीमा में अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी। मंच निर्माण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनी तथा दस्तावेजों की प्रस्तुति के लिए कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसलिए कार्यक्रम में कोई कमी न रहने देने के निर्देश दिए गए।

गैलरी और वीथिका का किया निरीक्षण
बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने अवध गैलरी, बुद्ध वीथिका, मम्मी सेक्शन समेत अन्य प्रदर्शनी कक्षों का अवलोकन किया और उनके रखरखाव की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी की भव्यता को आगामी कार्यक्रमों के अनुरूप और प्रभावशाली बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


क्रांतिकारियों ने रची थी रणनीति, ब्रिटिश फंड लूटा था

राजकीय अभिलेखागार के प्राविधिक सहायक इतिहासकार अमिताभ पांडेय ने जानकारी दी कि काकोरी ट्रेन एक्शन घटनाक्रम में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह सहित कुल दस क्रांतिकारी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। 9 अगस्त 1925 को इन क्रांतिकारियों ने ब्रिटेन भेजे जा रहे सरकारी फंड को ट्रेन से लूटकर भारतीय क्रांति के लिए धन जुटाया था। उस समय मात्र 4,679 रुपये लूटे गए थे, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इस केस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें