उत्तर प्रदेश में टूरिज्म ट्रेवल मैनेजमेंट के छात्रों को स्टाइपेन्ड के आधार पर पर्यटन के साथ जोड़े जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप योजना की रूप रेखा तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ मिलकर पर्यटन नीति, प्रबंधन क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।