फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच दिन से पानी का संकट झेल रहे 100 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंगला बाजार में आने वाले भदरुख इलाके की लाला कॉलोनी के 100 से अधिक घरों में पांच दिन से पीने के पानी की किल्लत है। इसकी शिकायत के बाद भी समाधान न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोनिका वर्मा, रामदास व स्वाति ने बताया कि एक नलकूप पूरे इलाके की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। यहां दूसरा नलकूप लगना है, जो अब तक लग नहीं सका है। इलाके में एक सबमर्सिबल है, लेकिन उस पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। वह अपनी मर्जी से इसे चलाता है।

जलकल के अधिशासी अभियंता सचिन ने बताया कि 15वें वित्त की मद से नया नलकूप लगाया जाना था। हालांकि, इसके लिए जगह नहीं मिल पाई। पानी की कमी एलडीए के नलकूप से पूरी की जा रही है। एलडीए के नलकूप से छह घंटे डूडा कॉलोनी और बाकी इलाकों में छह घंटे आपूर्ति की जाती है। हो सकता है कि किसी इलाके में देरी से पानी पहुंचता हो, लेकिन कोई नलकूप खराब नहीं है। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन शुक्रवार को समस्या दूर हो गई। टीम को भेजकर इसकी जांच भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें