फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूरों को धूप, बारिश से बचाएंगे शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शासन ने लेबर अड्डों पर सुविधाएं देने का आदेश दिया है। मजदूरों को धूप व बारिश से बचाने के लिए शेड बनाए जाएंगे। साथ ही शौचालय, कमरे व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। लेबर अड्डों पर उन लोगों का ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा, जो मजदूरों को लेने आएंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रोशन जैकब ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ लेबर अड्डों अर्जुनगंज में अहिमामऊ चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ-कानपुर रोड पर गौरी बाजार चौराहा, अवध चौराहा, बुद्धेश्वर चौराहा व तेलीबाग चौराहे का निरीक्षण किया। सुविधा केंद्र नगर निगम, एलडीए, लोक निर्माण व अन्य किसी विभाग की जमीन पर बनाए जाएंगे। भूमि का स्वामित्व संबंधित विभाग के पास ही रहेगा।



सुविधा केंद्रों का संचालन नगर निगम करेगा, जो रोजाना सुबह छह से दस बजे तक पंजीकरण के लिए खुलेंगे। इसके बाद ये केंद्र नगर निगम की ओर से टैक्स ऑफिस या अन्य कामों के लिए इस्तेमाल में लाए जाएंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने ने सभी जोनल अभियंता को अपने क्षेत्र के लेबर अड्डों की पहचान करने व उन्हें 50-100 वर्गमीटर दूर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को कहा, जिससे जाम न लगे। श्रम विभाग व नगर निगम को ऐसे लेबर अड्डों के उपयुक्त स्थान चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें