फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक बूथ पर 10 यूथ, 10 बूथों पर एक सेक्टर बनेगा

Sun, 09 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने रविवार को संगठन की मजबूती के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। एक बूथ पर 10 यूथ होंगे और 10 बूथों का एक सेक्टर बनाया जाएगा। छह से आठ सेक्टर को मिलाकर एक जोन बनेगा। एक विधानसभा क्षेत्र को 8 से 10 जोन में बांटा जाएगा। पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए इसी महीने के अंत तक सेक्टर और जोन प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वह सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने ऐलान किया कि रायबरेली से लोकसभा चुनाव सपा लड़ेगी। कार्यकर्ताओं के बल पर सपा का परचम लहराया जाएगा। इसके पहले राष्ट्रीय महासचिव का जिले की सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। रास्ते में कई जगह स्वागत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता ने उनका माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि जिले में हर बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता बन चुके हैं। शीघ्र ही बूथों को संगठित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विधायकों में डॉ. मनोज पांडेय, श्याम सुंदर भारती, राहुल लोधी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास, वरिष्ठ नेता ओपी यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अरशद खान ने किया। इस मौके पर रामबाबू गुप्ता, ओमप्रकाश, मो. शमशाद, रामसेवक वर्मा, शत्रोहन मौर्या, कृपाशंकर यादव, विनय यादव, पवन पटेल, मो. इरफान, शत्रुघ्न पटेल, सलीम, राकेश त्रिवेदी, जावेद, जेपी यादव, फहीम, शिव बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें