फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद
विज्ञापन
लखनऊ। घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले वीरू को दोषी ठहराकर पाॅक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पांडे ने 10 साल की कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माने की सारी रकम को पीड़िता के पुनर्वास के लिए देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट में अभियोजन की ओर से सरकारी वकील ने बताया कि चार सितंबर 2017 को पीड़िता के पिता ने इटौंजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक वादी मजदूर है। घटना वाले दिन मजदूरी के बाद घर लौटा तो पत्नी और साली ने बताया कि तीन सितंबर को दोपहर तीन बजे वादी की पांच साल की बेटी बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वीरू ने उसे बहलाफुसला कर अपने घर में बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें