फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आई दस साल की मासूम को छत पर ले गया, दुष्कर्म किया और बेरहमी से पीटा

Thu, 07 Mar 2019 12:00 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार रात आयोजित शादी समारोह में कक्षा एक में पढ़ने वाली दस वर्षीय मासूम से दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात से हड़कंप मच गया। बच्ची को एक दरिंदा रिश्तेदार राकेश उर्फ अन्नू फुसलाकर दूसरी मंजिल स्थित छत पर ले गया और अश्लील हरकतें की। विरोध पर पीटा और छत से फेंकने की धमकी दी। पिटाई से मासूम की नाक और आंख से खून निकलने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद हैवानियत कर दरिंदा भाग निकला। उधर, बच्ची को लापता देख परिवारीजनों ने खोजबीन की तो छत पर देख होश उड़ गए। आनन-फानन मासूम को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। रात को ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची फिलहाल ट्रॉमा में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली है। उसके पिता एक फैक्ट्री में कम करते हैं। मंगलवार शाम बच्ची माता-पिता संग एक रिश्तेदार की शादी समारोह में कैसरबाग गई थी। रात करीब 12 बजे मासूम अन्य बच्चों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रही थी तभी घसियारी मंडी निवासी दूर का रिश्तेदार राकेश उर्फ अन्नू उसे फुसलाकर दूसरी मंजिल की छत पर ले गया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बच्ची रोने लगी तो राकेश ने बेरहमी से उस पर थप्पड़ बरसाए और छत से फेंकने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। वह करीब डेढ़ घंटे तक दरिंदगी करता रहा। मासूम के बेसुध होने पर वह उसे छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के लापता होने से मची सनसनी

उधर, रात करीब ढाई बजे परिवारीजन घर वापसी को तैयार हुए तो बच्ची को लापता देख सनसनी फैल गई। समारोह में आए लोग परेशान होकर बच्ची की खोजबीन में जुट गए। बच्ची का पिता दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा तो बेटी को बेसुध पड़ा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि दरिंदे ने बच्ची के साथ इतना बुरा सुलूक किया था कि वह बेहोश हो गई थी। बच्ची को डफरिन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच आरोपी राकेश उर्फ अन्नू की पहचान कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। राकेश के खिलाफ मासूम से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मासूम के पिता ने रात 12 बजे आरोपी को छत पर जाते देखा था
मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने रात करीब 12 बजे आरोपी राकेश को छत की तरफ जाते देखा था। उस वक्त वह अकेला ही था। इस पर उनके मन में सवाल उठा, लेकिन शादी की धूमधाम में ध्यान नहीं दिया। जब बच्ची लापता मिली और खोजबीन के बावजूद कुछ पता नहीं चला तो माथा ठनका। उन्होंने पुलिस से राकेश पर ही शक जताया था। पुलिस ने जब राकेश को पकड़ा तो पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें