फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह का अद्भुत संयोग आज, एक-दूजे के होंगे दस हजार जोड़े, पंडितों व ज्योतिषाचार्यों का ये है कहना

Mon, 30 Nov 2020 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सोमवार को एक तरफ जहां देव दीपावली की रौनक रहेगी तो दूसरी तरफ दस हजार से अधिक बारातों के कुंभ से धूम मचेगी। इसमें शहर व गांव की 5-5 हजार शादियां हैं। पंडित-ज्योतिषियों और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि ये इस सहालग की सबसे बड़ी लगन है। पं. राम विजय शुक्ल कहते हैं कि पूर्णिमा की तिथि, सोमवार का दिन और रोहिणी नक्षत्र के कारण विवाह के लिए अद्भुत संयोग बन रहा है। चंद्रमा मन और धन का कारक है, रोहिणी नक्षत्र में यह उच्च राशि का होता है। सोमवार के कारण इसका मान और बढ़ जाता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
होटल, बैंक्वेट, लॉन, पार्क और सामुदायिक केंद्रों में जगह नहीं
होटल, बैंक्वेट, लॉन, पार्क और सामुदायिक केंद्र आज बुक हैं। लखनऊ होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश छाबड़ा पम्मी ने बताया कि 2500 से अधिक शादियां सिर्फ होटल, बैंक्वेट और लॉन में होंगी। लखनऊ आदर्श टेंट एवं कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पार्क और मोहल्लों में 2500 शादियां होगी। मंच और समारोह स्थल सजाने के लिए कामगार ही नहीं मिल रहे।   

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कैटरर व वेडिंग प्लानर ने निरस्त किए कई आर्डर
कैटरर शहनवाज अख्तर बताते हैं कि स्टाफ की कमी से आज के कई ऑर्डर कैंसिल किए हैं। शहर व गांव में करीब 4800 कैटरर हैं। शहर में दो-तीन बुकिंग तो एक कैटरर एक दिन की लेता है। वेडिंग प्लानर हामिद हुसैन कहते हैं कि समय व स्टाफ की कमी से मना करना पड़ा। वहीं, नरही के बैंडबाजा मास्टर सचिन ने बताया कि सोमवार को सभी बैंडबाजे वाले बुक हैं। शहर में करीब पांच हजार शादियों में बैंड बजेगा। इतनी ही संख्या गांव में भी होगी। 

 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गेंदा दोगुना तो गुलाब तीन गुना महंगा: विक्रमादित्य मार्ग निवासी फूल दुकानदार अमन सैनी ने बताया कि 50 से 60 रुपये किलो में बिकने वाला गेंदा रविवार को 100-120 प्रति किलो में बिका। जबकि देसी गुलाब 300 रुपये किलो तक बिका। चार दिन पहले 100-125 रुपये किलो के बीच था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूध के भाव में 500 रुपये की तेजी
कारोबारी कलीम गाजी ने बताया कि ठाकुरगंज दूध मंडी में तीन दिन पहले तक 1050-1100 रुपये के रेट में बिकने वाला दूध 1600 (एक केन 20 लीटर क्षमता वाला) के भाव में बिका। बीकेटी के कारोबारी उमेश यादव ने बताया कि खोया भी ठाकुरगंज मंडी में दोगुने भाव में बिका। एक पसेरी खोया 2200 रुपये से अधिक की कीमत में रहा। पनीर भी फुटकर रेट में 330-350 रुपये प्रति किलो में बिका।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
शोरूम पर रही भीड़, खूब बिके गहने
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्रनाथ रस्तोगी ने बताया कि सहालग के पहले रविवार के चलते शोरूम पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी और जमकर गहने बिके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें