फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ में सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए बसों का बेड़ा बढ़ेगा। नगरीय निदेशालय ने 10 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी किया है। इन बसों का संचालन निजी कंपनियों को दिया जाएगा। लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

नगरीय निदेशालय ने इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए लखनऊ में चारबाग से बाराबंकी, आलमबाग से मोहनलालगंज, चौक से इंदिरानगर, हजरतगंज से मोहान रोड व अमौसी रूट, चारबाग से माल एवेन्यू, चारबाग से दुर्गा मंदिर, इटौंजा से मलिहाबाद व चारबाग से काकोरी आदि प्रमुख रूटों का चयन किया है। निदेशालय ने इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन व रखरखाव के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। प्रत्येक रूट पर कम से कम 10 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। कोई भी संचालक एक या एक से अधिक मार्गों के लिए निविदा में भाग ले सकता है, लेकिन एक ही मार्ग पर दो बस संचालकों काे बस चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संचालन के लिए डिपो स्थल का आवंटन नगर निगम व सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन और मीटरिंग की सुविधा भी सिटी ट्रांसपोर्ट करेगा। अफसरों के अनुसार 30 सितंबर तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें