फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदले मौसम का कहर, 10 लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मंगलवार को मौसम ऐसे बदला कि सूर्यास्त से पहले ही अंधेरा छा गया। कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। वर्षा जनित हादसों में प्रदेश में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें इटावा में बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि ब्रज क्षेत्र में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनमें मथुरा में तीन लोगों और मैनपुरी और जलेसर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं बुलंदशहर और खुर्जा में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग झुलस गए। झुलसने वालों में चार महिलाएं शामिल थीं।

राजधानी लखनऊ समेत आसपास के तमाम शहर एक से डेढ़ घंटे के लिए अंधेरे में गुम हो गए। काले बादल घिर आए और धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद एक-दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही सर्दी भी बढ़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आंधी-पानी के कहर से मची तबाही

इसके बाद एक-दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही सर्दी भी बढ़ गई। इटावा, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, बुंदेलखंड, बाराबंकी, फुर्सतगंज, बरेली, मेरठ, बहराइच, हमीरपुर, आगरा समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बारिश से आलू एवं मटर की फसल को नुकसान हुआ है, लेकिन गेहूं की बुवाई के लिए यह पानी रामबाण है। किसानों के मुताबिक बारिश के प्रति एकड़ करीब एक हजार रुपये की बचत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें