लखनऊ। प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 10 लोगों को लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सम्मानित किया गया। गोमतीनगर के विराजखंड स्थित एक होटल में हुए आयोजन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन्हें एलएमए वार्षिक पुरस्कार-2026 से नवाजा। अलग-अलग श्रेणियों में 10 अचीवर्स सम्मानित किए गए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम सभी को मिलकर लखनऊ और उत्तर प्रदेश को और आगे बढ़ाना है। हमारी तरफ से सहयोग हमेशा मिलेगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने एलएमए के पूर्व अध्यक्ष एके माथुर की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि माथुर जी का जीने का जज्बा कमाल था। ऐसी ही जिंदगी हर बुजर्ग को मिले। मैं उनसे काफी कुछ सीखता था। हर किसी का मकसद यही होना चाहिए कि समाज को कुछ देकर जाएं। एलएमए इसकी जीती जागती मिसाल है।
इससे पहले लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष व अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण ने स्वागत भाषण दिया। ट्रांसफॉर्मिंग फॉर टूमारो-ग्रोथ विथ रेजिलिएंस विषय पर परिचर्चा भी हुई। यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह, आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर साब्यसाची सिन्हा, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव नेहा जैन व अशोक लेलैंड सरोजनीनगर के प्लांट हेड शक्ति सिंह ने विचार रखे। संचालन पूर्व मुख्य सचिव व एलएमए के अध्यक्ष डॉ अनूप चंद पांडेय ने किया।
लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम हुए शामिल।