फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आज से 10 लाख उपभोक्ताओं को फ्री बिजली!

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी जिनके घर अब तक नई व्यवस्था के तहत मीटर नहीं लग पाए हैं। शहरी क्षेत्र के अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार से मुफ्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से तय की गई समयसीमा बुधवार को समाप्त हो गई। बिजली कंपनियां अब भी करीब 10 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा पाई हैं।

हालांकि मीटर लगाने की समयसीमा बढ़ाने संबंधी पावर कॉर्पोरेशन की याचिका राज्य विद्युत नियामक आयोग के विचाराधीन है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय न होने से बिजली कंपनियों को फिलहाल अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

29 मई को जारी हुआ था आदेश

नियामक आयोग के चेयरमैन देशदीपक वर्मा के विदेश दौरे पर होने की वजह से इस मामले पर अब कोई फैसला अगले महीने ही होने के आसार हैं।

गौरतलब है कि बिजली कंपनियां बिना मीटर तथा खराब मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए 155 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह की खपत तय करते हुए नॉरमेटिव बिलिंग कर रही हैं।

इस पर आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 29 मई को आदेश जारी किया था कि अगर दो माह में इन सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगाए जाते हैं तो बिजली कंपनियां उनसे बिजली का बिल नहीं वसूल सकेंगी।

आयोग ने अपने इस फैसले को टैरिफ ऑर्डर से जोड़ दिया है इसलिए इसे मानना बिजली कंपनियों के लिए बाध्यकारी हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें