राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए कुल 41 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें दस आईपीएस व 31 अपर पुलिस अधीक्षक (पीपीएस) के नाम शामिल हैं।
तबादलों के इस क्रम में आरकेएस राठौर को लखनऊ रेंज़ का नया डीआईजी बनाया गया है जबकि कुछ दिनों पहले हरदोई से हटाए गए एसपी उमेश सिंह की फिर वहां ताजपोशी की गई है। हापुड़ और जालौन में भी नए कप्तान तैनात करे गए हैं।
तबादलों के इस क्रम में जो 31 पीपीएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं, उनमें से तीन का पूर्व में हुआ स्थानांतरण आदेश निरस्त करा गया है जबकि दो अधिकारियों के पूर्व में हुए तबादलों को संशोधित करते हुए उन्हें दूसरी तैनाती दी गई है।